Lucknow News: अलीगंज स्पोर्टि्ंग और आरबीआई क्लब ने दर्ज की जीत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के तहत अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने एलडीए आशा क्लब (बी) को 3-1 से हराया, जबकि आरबीआई क्लब ने डिवाइन क्लब को 3-0 से मात दी। अलीगंज के ऋषि, हम्जा और साजिद ने गोल दागे। आरबीआई के सौमित्र और दुष्यन्त ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

Lucknow News: अलीगंज स्पोर्टि्ंग और आरबीआई क्लब ने दर्ज की जीत

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ जिला फुटबॉल लीग के तहत शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में अलीगंज स्पोर्टि्ंग क्लब और आरबीआई क्लब ने शानदार सामूहिक खेल, बेहतरीन बॉल पजेशन और सटीक फिनिशिंग का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए। पहले मुकाबले में अलीगंज स्पोर्टि्ंग क्लब ने एलडीए आशा क्लब (बी) को 3-1 से पराजित किया।

पहला मुकाबला

मैच की शुरुआत से ही अलीगंज ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए विपक्षी हाफ में लगातार दबाव बनाया। आठवें मिनट में ऋषि ने शानदार फिनिश के साथ टीम का खाता खोला। इसके बाद 38वें मिनट में हम्जा ने तेज मूव को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। 42वें मिनट में साजिद ने पेनाल्टी क्षेत्र के भीतर मिले अवसर का लाभ उठाते हुए तीसरा गोल दाग दिया। एलडीए आशा क्लब (बी) की ओर से उत्कर्ष ने 46वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी।

दूसरा मुकाबला

दूसरे मुकाबले में आरबीआई क्लब ने डिवाइन क्लब को 3-0 से शिकस्त दी। आरबीआई ने मैच पर शुरू से अंत तक नियंत्रण बनाए रखा। सौमित्र ने तीसरे और 42वें मिनट में दो शानदार गोल किए, जबकि दुष्यन्त ने 33वें मिनट में सटीक स्ट्राइक लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

आगामी मुकाबले

शनिवार को चौक स्टेडियम में पहला मुकाबला कैंट स्पोर्टि्ंग और टेक्ट्रो रिजर्व के बीच खेला जायेगा जबकि दूसरे मैच में मैच टीएफए (बी) के सामने और आरबीआई क्लब की चुनौती होगी।

सामान्य प्रश्न

अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने किस क्लब को पराजित किया?
अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब ने एलडीए आशा क्लब (बी) को पराजित किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: अलीगंज स्पोर्टि्ंग और आरबीआई क्लब ने दर्ज की जीत