खतरनाक मांझे से कटा KGMU डॉक्टर का गला, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Lucknow News - चौक फ्लाईओवर पर 25 फरवरी को खतरनाक मांझे की चपेट से केजीएमयू के डॉक्टर दीपक गुप्ता का गला कटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज हुई है।

चौक फ्लाईओवर पर 25 फरवरी को खतरनाक मांझे की चपेट से केजीएमयू के डॉक्टर दीपक गुप्ता का गला कटने के मामले में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज हुई है। डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता हजरतगंज के रहने वाले हैं। वह 25 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी जा रहे थे। इस बीच चौक इलाके में फ्लाईओवर पर विशाल मेगा मार्ट के पास खतरनाक मांझा उनके गले में फंस गया गया। खिंचाव से गले में कट लग गया।
गंभीर रूप से वह घायल हो गए थे। गले, नाक और आंख पर कट लगा था। उन्हें करीब 10 टांके लगे थे। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



