
बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर 21 हजार जुर्माना वसूला
Lucknow News - अभियान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लोग 50 हजार से दो-पांच लाख रुपये तक का कुत्ता पाल
अभियान लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लोग 50 हजार से दो-पांच लाख रुपये तक का कुत्ता पाल रहे हैं। बावजूद इसके लाइसेंस बनवा रहे हैं न ही एंटी रैबीज की वैक्सीन उनके लगवा रहे हैं। इन्दिरा नगर में नगर निगम पशु कल्याण की टीम ने अभियान चलाया तो कुछ लोग उनको देखते ही कुत्ते समेत भाग खड़े हुए। एक दो को दौड़ाकर पकड़ा तो नगर निगम की टीम से भिड़ गए। दो लोगों के पास लाइसेंस नहीं था, जब इसकी प्रक्रिया शुरू की गई तो पता चला कि उन्होंने अपने कुत्ते को एंटी रैबीज वैक्सीन तक नहीं लगवाई है। शनिवार सुबह नगर निगम जोन-7 के तहत इंदिरानगर सहित कई क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर चार व्यक्तियों से कुल 20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 2 लाइसेंस भी जारी किए गए। अन्य दो लोगों के लाइसेंस एंटी रैबीज वैक्सीनेशन पूर्ण ना होने के कारण नहीं बनाया गया। इसके अलावा एक देशी कुत्ते को अस्थायी रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया। कुल मिलाकर 21200 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। तीन वर्षों में 20 हजार से अधिक लोगों को काटा जनवरी से जुलाई 2025 तक 1,51,627 लोग पालतू कुत्तों के काटने से प्रभावित हुए थे, जबकि आवारा कुत्तों के काटने से 22,50,218 लोग प्रभावित हुए थे। जुलाई 2025 के एक विश्लेषण के अनुसार, लखनऊ शहर में जानवरों के काटने के कुल 11,494 मामलों में से लगभग 1,000 मामले पालतू कुत्तों के काटने के थे। एक वर्ष में लगभग 12,000 मामले पालतू कुत्तों के काटने या खरोंचने के मामले आ रहे हैं। शहर में करीब 10,000 पालतू कुत्ते नगर निगम आंकड़ों के अनुसार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं। नगर निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर बनाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है। सहायता के लिए इनसे संपर्क करें - जयंत सिंह: 9511156792 - अफसर अली: 9721095021 इन पशु चिकित्सालयों या क्लीनिक पर भी लाइसेंस बनवाये जा सकते हैं 1- अलीगंज पेट शॉप एंड क्लीनिक लोक सेवा आयोग के पीछे पुरनिया चौराहा अलीगंज मोबाइल नंबर 707010146, 2- डॉग एंड पप्स नीलकंठ स्वीट शॉप के पास विवेक खंड गोमती नगर मोबाइल नंबर 8799 255500, 3- राजकीय पशु चिकित्सालय शंकर चौराहा ग्वारी गांव गोमती नगर मोबाइल नंबर 8707806856, 4- पीयूपीएस निकट मानसरोवर बैंक ए ब्लॉक इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9415 008457, 5 - बीबी सिंह मेमोरियल विकास पेट केयर ब्लॉक सी इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 7071842141, 6- पेट केयर ए ब्लॉक लेखराज मार्केट इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9839072095, 7- राजकीय पशु चिकित्सालय सदर लखनऊ मोबाइल नंबर 9415521928, 8- डॉ हस पेट क्लीनिक ओम प्लाजा सेक्टर 9 रीदा नर्सिंग होम विकास नगर मोबाइल नंबर 79055 09722, 8- रॉयल पेट क्लिनिक एल 34,35 उदय उदय टॉवर विजयंत खंड गोमती नगर लखनऊ 93698 80514, 9-पेट मेडिकल हॉस्पिटल बारी गढ़ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड ऑपोजिट लोक बंधु हॉस्पिटल। मोबाइल नंबर 8318848285, 10- शुक्ला वेटेनरी क्लीनिक, बी 31 सेक्टर एल एलडीए कॉलोनी मोबाइल नंबर 8787239505

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




