अपट्रॉन उपकेंद्र के फीडर में धमाका, कर्मी झुलसा
Lucknow News - लखनऊ में लेसा की लापरवाही से एक संविदा कर्मचारी संदीप झुलस गया। मंगलवार को अपट्रॉन उपकेंद्र में फीडर में धमाके के दौरान यह घटना हुई। संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। कर्मचारियों ने घायल का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा की लापरवाही से लगातार दूसरे दिन संविदा कर्मचारी झुलस गया। मंगलवार को अपट्रॉन उपकेंद्र में फीडर (बस कप्लर) में धमाके से संविदा कर्मचारी संदीप झुलस गया। इससे हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐशबाग निवासी संदीप अपट्रॉन उपकेंद्र में 10 साल से संविदा पर कार्यरत है। मंगलवार को जूनियर इंजीनियर उपकेंद्र में मरम्मत कार्य करा रहा था। दोपहर 12:30 बजे बस कप्लर पर काम के दौरान संविदाकर्मी संदीप झुलस गया। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के बावजूद संविदा कर्मचारी से काम कराया जा रहा था।
लेसा प्रबंधन से मांग की है कि घायल कर्मचारी का उपचार पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाए। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




