रसूखदार कर रहे लग्जरी बसों का संचालन

Feb 25, 2026 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -लखनऊ से 22 डबल डेकर और 140 लग्जरी बसें चलती हैं -दिल्ली, हरिद्वार, पश्चिम यूपी

रसूखदार कर रहे लग्जरी बसों का संचालन

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ से दिल्ली, हरिद्वार, पश्चिम यूपी सहित पूर्वांचल के लिए चलने वाली डबल डेकर और अन्य लग्जरी बसों की तकनीकी जांच कभी-कभार ही होती है, वह भी कुछ बसों की जांच के बाद अभियान बंद कर दिया जाता है। यहां से चलने वाली अधिकतर बसों के संचालन के पीछे रसूखदारों का हाथ है, जो कि जांच अभियान शुरू होते ही सक्रिय हो जाते हैं। लखनऊ से मौजूदा समय में 22 डबल डेकर और लगभग 140 लग्जरी बसें संचालित की जा रही हैं। इनके संचालन के लिए कोई वैधानिक स्टैंड नहीं हैं। सबसे ज्यादा बसों का संचालन अवध चौराहा के पास से किया जाता है।

यहां शाम होते ही अवैध रूप से बने स्टैंड पर बसें खड़ी होना शुरू हो जाती हैं। इन बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन होती है। जिसका कोई हिसाब-किताब भी नहीं होता। क्योंकि सीट बुक कराने के बाद बस में सवार होने पर यात्री किराया देता है। ऐसे में इन बसों के जरिए राजस्व चोरी की भी आशंका बनी रहती है। हालांकि इन डग्गामार बसों को लेकर बार-बार शिकायतें की जाती हैं। परिवहन आयुक्त की ओर से इनके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए जाते हैं। लेकिन, जब अभियान चलता है तो रसूखदारों की सक्रियता से अधिकारी पीछे हट जाते हैं। इन बसों के अवैध अड्डे शहर में इन बसों के एक दर्जन अड्डे हैं। जहां पर शाम होते ही यह बसें सवारियों के लिए खड़ी हो जाती हैं। इन स्थानों में प्रमुख है अवध चौराहा से पारा फ्लाईओवर। इसके अलावा शहीद पथ पर पलासियो मॉल के पास, चिनहट, कमता, पॉलीटेक्निक कॉलेज के गेट के पास, अहिमामऊ, कैसरबाग में रेजीडेंस के पास, होटल क्लार्क अवध के पीछे, मड़ियांव, तेलीबाग, पीजीआई के पास और सीतापुर रोड शामिल है। सवारी के लिए सेट होते हैं ऑटो वाले इन डग्गामार बसों तक सवारी पहुंचाने के लिए कैसरबाग, अवध और आलमबाग बस अड्डा के पास सेट ऑटो वाले खड़े रहते हैं। यह सवारियों को लग्जरी बस और कम किराया का लालच देकर अवैध स्टैंड तक पहुंचाते हैं। इसके एवज में बस वालों से इन्हें कमीशन मिलता है। कोट डग्गामार बसों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। कुछ दिन पहले भी अभियान चला कर कई बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसी बसों की जांच के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभात पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन, लखनऊ जोन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।