ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ कृष्ण जन्माष्टमी 2018 : भगवान घनश्याम के आंगन में हरि धुन के बीच चांदी की पालकी में निकलती है झांकी 

कृष्ण जन्माष्टमी 2018 : भगवान घनश्याम के आंगन में हरि धुन के बीच चांदी की पालकी में निकलती है झांकी 

भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पारम्परिक और अनूठे तरीके से की जा रही है। तैयारियों को लेकर हरिभक्त और लोग पूरी तत्परता के साथ महोत्सव में चार चांद...

 कृष्ण जन्माष्टमी 2018 : भगवान घनश्याम के आंगन में हरि धुन के बीच चांदी की पालकी में निकलती है झांकी 
हिन्दुस्तान टीम, छपिया (गोंडा)।Fri, 31 Aug 2018 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पारम्परिक और अनूठे तरीके से की जा रही है। तैयारियों को लेकर हरिभक्त और लोग पूरी तत्परता के साथ महोत्सव में चार चांद लगाने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर निज मंदिर जन्मस्थली स्मारक भवन नारायण सरोवर को नया रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में देश के कोने-कोने, क्षेत्रीय लोगों और सैकड़ों की संख्या में विदेशों से आने वाले हरिभक्त महोत्सव में भाग लेते हैं। अबीर गुलाल, गाजे बाजे और आतिशबाजी से पूरा परिवेश भक्ति रस से सराबोर हो जाता है । 
सदियों से चली आ रही है अनूठी परम्परा: मंदिर के महंत ब्रह्मचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और कोठरी ब्रह्मचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने बताया कि भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की अनूठी परम्परा सदियों से चली आ रही है। अनेक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। गुजरात के भिन्न-भिन्न भागों से आये हरिभक्त परम्परागत गरबा और डांडिया नृत्य से भगवान श्रीकृष्ण और घनश्याम महराज की आराधना करते हैं।


होता है दिव्य स्वर्ण शृंगार: महोत्सव में भगवान घनश्याम महाराज का दिव्य स्वर्ण शृंगार किया जाता है। एक अनूठी परम्परा है। भव्य चांदी की पालकी में भगवान को स्वर्ण मुकुट पहनाया जाता है। विशेष प्रकार के बने चांदी के पालने में भव्य झांकी सजायी जाती है। महाभिषेक का आयोजन किया जाता है। हरिभक्त भगवान का दिव्य दर्शन करते हैं जो अद्भुत मनोरम दृश्य तन मन को भाव विभोर करने वाला होता है। स्वामिनारायण हरि धुन, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। महंत स्वामी और कोठरी स्वामी ने बताया कि जो श्रद्धालु भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते हैं। उनकी सारी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें