ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के खाते से लाखों रुपये उडाये।

रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के खाते से लाखों रुपये उडाये।

िकिक

रिटायर्ड  प्रशासनिक अधिकारी के खाते से लाखों रुपये उडाये।
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 20 Aug 2018 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवादसिंचाई विभाग से रिटायर अधिकारी को बातों में फंसा कर जालसाजों ने 2.91 लाख रुपए हड़प लिए। उन्होंने कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिन्धुनगर निवासी हृदेश कुमार करा केनरा बैंक में सेविंग एकाउंट है। चार दिन पहले उनके खाते से दो हजार रुपए निकाले गए। मोबाइल पर आए मैसेज को पढ़ हृदेश ने बैंक अधिकारियों से सम्पर्क किया। तब उन्हें फरवरी माह से 47 बार उनके खाते से ट्रांजेक्शन होने की खबर मिली। हृदेश ने बताया कि उन्होंने बताई गई तारीखों में रुपए निकाले ही नहीं। उनके मुताबिक जालसाजों ने करीब 2.91 लाख रुपए हड़पे हैं। इंस्पेक्टर कृष्णानगर यशकांत सिंह के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें