ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडीएम के अश्वासन पर सामूहिक अवकाश से लौटे कर्मचारी

डीएम के अश्वासन पर सामूहिक अवकाश से लौटे कर्मचारी

लखनऊ प्रमुख संवाददाता

डीएम के अश्वासन पर सामूहिक अवकाश से लौटे कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 24 Sep 2018 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाता

कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने सोमवार और मंगलवार को सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी जिससे हड़कम्प मच गया। कई दिन से अफसर मोहर्रम की ड्यूटी पर थे इस वजह से सैकड़ों फाइलें सोमवार का इंतजार कर रही थीं। सुबह डीएम ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उनसे बातचीत की, जिसके बाद सभी काम पर वापस लौट गए।

उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ लखनऊ के मंत्री निशिल किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने की वजह से सामूहिक अवकाश की घोषण की गई थी। सोमवार को डीएम कौशल राज शर्मा ने उनके प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की जिसके बाद अन्य सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही सभी कर्मचारी काम पर वापस आ गए।

कम्प्यूटर, फोटो कॉपी मशीन समेत कई सुविधाएं

इसके पूर्व कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों को डीएम मान चुके थे। डीएम के मुताबिक कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर, फोटो कॉपी मशीन आदि के लिए 40 लाख रुपए का फंड दिया गया। इसके अलावा वाटर कूलर, पहले तल पर महिला अधिकारियों और भूतल पर महिला कर्मचारियों के लिए अलग से आधुनिक शौचालय निर्माण हो रहा है। बावजूद इसके सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय उचित नहीं था। उधर कर्मचारी नेताओं का कहना था कि उनकी नाराजगी एडीएम पश्चिम के रवैये को लेकर है। सोमवार को डीएम ने कर्मचारियों के साथ बैठक में एडीएम पश्चिम संतोष कुमार वैश्य को भी बुलाया और उनके सामने बातचीत की।

फरियादियों की क्या गलती

कई दिनों से अफसरों के अपने कक्ष में न मिलने की वजह से अधिसंख्य फरियादी बैरंग लौट रहे थे। सोमवार को आए तो कर्मचारियों और अफसरों की तनातनी के बीच फिर वही हालात बने। कर्मचारी तो बाद में काम पर लौट आए लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी वापस लौट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें