Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKnee Pain Relief Advanced PRP Therapy at PGI for Osteoarthritis Patients
घुटने के दर्द से राहत दिला रही पीआरपी थेरेपी

घुटने के दर्द से राहत दिला रही पीआरपी थेरेपी

संक्षेप:

Lucknow News - - पीजीआई में इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लीनिक का अधिवेशन आज से - महज

Nov 14, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। घुटने के दर्द की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। अब देखा जा रहा है कि अधिक उम्र की यह बीमारी 40 साल के अंदर के लोगों में भी पाई जा रही है। बिगड़ी जीवनशैली और दिनचर्या इसकी प्रमुख वजह है। लोग अधिक संख्या में आस्टियो आर्थराइटिस से पीड़ित हैं। पीजीआई में प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी से घुटने के दर्द के मरीजों को राहत पहुंचायी जा रही है। पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस के 11वें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईएसपीसीसीओएन 2025 की शुरुआत शनिवार को होगी। आयोजन अध्यक्ष डॉ. संजय धीराज ने बताया कि पीजीआई में शुरू हुई प्लाज्मा आधारित उन्नत तकनीक घुटने के दर्द से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीजीआई में 50 से अधिक मरीजों पर इस थेरेपी से परीक्षण कर चुका है। महज पांच हजार रुपए में इलाज इस थेरेपी के बाद मरीजों को 80 से 90 फीसदी तक दर्द में कमी, चलने-फिरने में आराम मिला है। साथ ही मरीजों में वेट बियरिंग एक्सरसाइज करने की क्षमता बढ़ गई है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह थेरेपी महज पांच हजार रुपए में ही की जा रही है। इस थेरेपी का असर एक से डेढ़ साल तक रहता है। इससे घुटना प्रत्यारोपण के मामले को काफी हद तक टाला जा सकता है। आधुनिक तकनीकों पर होगी चर्चा प्रेसवार्ता में डॉ. सुजीत गौतम, डॉ. संदीप खूबा और डॉ. चेतना समसेरी भी रहीं। डॉ. संदीप खूबा व डॉ. चेतना समसेरी ने कहा कि विभाग दो दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ पेन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लो बैक पेन, गर्दन दर्द, कैंसर मरीजों में दर्द से राहत देने वाली आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। विभाग कई ऐसी उन्नत तकनीकें भी स्थापित कर चुका है, जो दर्द में लंबी राहत देती है। पेन क्लीनिक में मिलती सलाह डॉ. संदीप ने बताया कि पीजीआई के न्यू ओपीडी भवन में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना पेन क्लीनिक की ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज, सलाह दी जाती है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड और डे केयर वार्ड की सुविधा भी है।