Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKMC Language University Students Tri-Color Rangoli Captivates Audiences
विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर भारत माता को उकेरा

विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर भारत माता को उकेरा

संक्षेप:

Lucknow News - केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के छात्रों की तिरंगा रंगोली ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का उपयोग करके...

Sun, 10 Aug 2025 08:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की तिरंगा रंगोली ने लोगों को खूब आकर्षित किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक देश को समर्पित रंगोलियां देखने को मिली। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के कलात्मक संयोजन से अशोक चक्र, भारत माता, स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक, ऐतिहासिक स्थलों की आकृतियां बनाई। वसुधैव कुटुम्बकम संदेश रंगोलियों में सजीव रूप से उकेर दिए। कार्यक्रम संचालन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. नलिनी मिश्रा, संयोजन डॉ. दीक्षा मिश्रा ने किया। एएनओ एनसीसी डॉ. बुशरा अलवेरा और रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. उधम सिंह ने विशेष सहयोग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।