Lucknow News: युवक का अपहरण कर पीटने का आरोप, 30 लोगों पर रिपोर्ट
Lucknow News: बिजनौर के औरंगाबाद जागीर निवासी सफिकुल ने 30 लोगों पर अपहरण और पीटने का आरोप लगाया है। सफिकुल ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपियों ने उनके घर आकर पत्नी के बारे में पूछताछ की, फिर उन्हें बाइक में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow News: बिजनौर के औरंगाबाद जागीर निवासी सफिकुल ने 30 लोगों पर अपहरण कर पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सफिकुल ने बताया कि बीती 30 जून की रात करीब नौ बजे अब्दुल, प्रभाकर, तनु, अमिनुल, शौहर अली, सिद्दीक अली, उसका बेटा छोटू, गोलू और अब्दुल के बेटा व 21 अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। वे उनके बारे में पत्नी ताराबानो से पूछताछ करने लगे। इतने में वह भी घर आ गए। सफिकुल का आरोप है कि जबतक वह कुछ समझ पाते कि आरोपियों ने उन्हें जबरन अपनी बाइक में बैठा लिया और सुनसान जगह ले गए। वहां आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
वह किसी तरह से बचकर भागे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि पीड़ित घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


