दिल के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी: ब्रजेश

Feb 13, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के केजीएमयू में गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यहां जटिल दिल की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं मिल रही हैं। अस्पतालों को अपग्रेड कर मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

दिल के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी: ब्रजेश

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। यहां न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पड़ोसी देशों से भी मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं। वह शुक्रवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कॉर्डिकॉन 2026 को संबोधित कर रहे थे। कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कान्फ्रेंस हो रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लारी कॉर्डियोलॉजी में प्रतिदिन दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ितों को नया जीवन मिल रहा है।

यहां जटिल कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर का इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे इमरजेंसी में मरीजों को इलाज उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं दी गई हैं। रोबोटिक सर्जरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक सिस्टम से उपचार की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।