केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी पर आंदोलन की दी चेतावनी
Lucknow News - केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी की सुविधा न मिलने पर चार सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने शासन के अफसरों से वार्ता करने का निर्णय लिया है। यदि चार हफ्ते में मामला नहीं सुलझा, तो शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ ने हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया और डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केजीएमयू शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी की सुविधा न मिलने पर चार सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने शनिवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया। बैठक में केजीएम शिक्षक संघ ने ग्रेच्युटी संबंधी मुद्दों के निस्तारण के लिए शासन के अफसरों से वार्ता का निर्णय लिया है। जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि चार हफ्ते में मामले का समाधान नहीं होता है, तो सभी शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। संघ ने केजीएमयू में कुछ दिन से हो रहे विरोध प्रदर्शन पर केजीएमयू प्रशासन और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद का समर्थन किया।
बैठक में एसपीएम के डॉ. शिवेंद्र कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके शोक संतप्त परिवार को सहयोग के लिये प्रत्येक संकाय सदस्य स्वेच्छा से एक दिन का वेतन दान करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


