Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU Resident Doctor Rameez Arrested for Rape and Conversion Attempt 50k Reward Announced
KGMU की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर 50 हजार का इनाम, माता-पिता गिरफ्तार

KGMU की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर 50 हजार का इनाम, माता-पिता गिरफ्तार

संक्षेप:

Lucknow News - केजीएमयू की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डॉक्टर के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है और पुलिस फरार डॉक्टर की संपत्तियों की तलाश कर रही है।

Jan 06, 2026 08:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही धर्मांतरण कराकर निकाह करने का दावा करने वाली नोएडा की महिला डॉक्टर के बयान के बाद डॉ. रमीज के माता-पिता को चौक पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके बयानों को भी पुलिस ने विवेचना में शामिल कर लिया है। डॉक्टर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार डॉक्टर की उत्तराखंड और यूपी की संपत्तियों का ब्योरा खंगाल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. रमीज के पिता मूल रूप से उत्तराखंड के खटीमा निवासी डॉ. सलीमुद्दीन और मां खतीजा को गिरप्तार किया गया है। सलीमुद्दीन होम्योपैथिक चिकित्सक और उनकी पत्नी खतीजा गृहिणी हैं। दोनों पीलीभीत के न्योरिया कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद यार खां में रहते थे। ‌कुछ दिन से लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित हुसैनाबाद में मुमताज कोर्ट अपार्टमेंट में रह रहे थे। यहीं से दोनों को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

इनके साथ पीलीभीत निवासी डॉक्टर सलीमुद्दीन के रिश्तेदार शारिक खान और निकाह कराने वाले काजी सैयद जाहिद हसन और कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।