केजीएमयू की भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक हुई
Lucknow News - केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शुक्रवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की निगरानी एसटीएफ द्वारा की गई थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह परीक्षा 12 प्रकार के कुल 106 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। लखनऊ और कानपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कम्प्यूटर बेस्ड भर्ती परीक्षा में लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया किस्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रही। यह भर्ती परीक्षा असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सोशल वर्कर, डेंटल टेक्नीशियन सहित कुल 12 प्रकार के लगभग 106 पदों के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


