केजीएमयू में हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच ठप
केजीएमयू में एक माह से हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच ठप है। मरीज निजी केंद्रों पर अधिक कीमत चुकाकर जांच करवा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से बजट नहीं मिलने के कारण जांच किट की कमी है। केजीएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि जून के पहले सप्ताह से जांच शुरू हो जाएगी।

केजीएमयू में करीब एक माह से मरीजों की हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच ठप पड़ी है। हेपेटाइटिस की जांच के लिए मरीजों को निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा और कीमत भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से बजट न जारी होने की वजह से केजीएमयू में जांच किट नहीं मिल पा रही है। जांच किट खरीदारी में केजीएमयू प्रशासन खरीदारी में लेटलतीफी कर रहा है। इसके अलावा आसपास के जिलों से आने वाले नमूनों की भी जांच बंद है। केजीएमयू में रोजाना करीब 40 मरीज की हेपेटाइटिस वायरल लोड जांच डॉक्टर लिखते हैं। केजीएमयू इस जांच का नोडल केंद्र है, जहां लखनऊ और आसपास के जिलों से रोजाना करीब 90 सैंपल आते हैं।
इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से केजीएमयू को बजट दिया जाता है। इधर काफी समय से केजीएमयू को बजट नहीं मिला है। इससे केजीएमयू की लैब में जांच किट नहीं हैं। किट न होने की वजह से मरीजों की जांच पूरी तरह से ठप चल रही है। स्थिति यह हो गई है कि केजीएमयू की ओपीडी में हेपेटाइटिस वायरल लोड के मरीजों के नमूने लेने पर रोक तक लगा दी गई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि जून के पहले सप्ताह से हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच शुरू कर दी जाएगी। मरीजों की जांच के लिए किट मंगवाई गई है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


