केजीएमयू को मिलेगा वैश्विक मंच, रिसर्च के खुलेंगे नए रास्ते

Feb 12, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - नोट....फोटो है केजीएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच एमओयू, छात्रों और शिक्षकों को मिलेंगे

केजीएमयू को मिलेगा वैश्विक मंच, रिसर्च के खुलेंगे नए रास्ते

केजीएमयू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। शोध को नई ऊंचाईयां और मजबूती प्रदान करने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने अहम कदम बढ़ाया है। केजीएमयू और कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के बीच गुरुवार को करार हुआ। ब्राउन हॉल में कार्यक्रम में कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि हालिया अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से विश्वविद्यालय को चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। इससे न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि छात्रों और शिक्षकों को भी वैश्विक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि करार के तहत केजीएमयू के विद्यार्थी विदेशी संस्थानों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और शोध कार्य में भाग ले सकेंगे।

वहीं, शिक्षकों को भी संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने काम को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कुलपति ने भरोसा जताया कि यह पहल विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में अहम साबित होगी। इससे उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा मिलेगा और नई तकनीकों व आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केजीएमयू का लक्ष्य चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता हासिल करना है। यह समझौता उस दिशा में एक मजबूत कदम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।