ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेजीएमयू डॉ. विनोद जैन को मिली फेलोशिप

केजीएमयू डॉ. विनोद जैन को मिली फेलोशिप

kgmu

केजीएमयू डॉ. विनोद जैन को मिली फेलोशिप
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 01 Dec 2018 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता केजीएमयू के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं पैरामेडिकल साइंसेज के संकाय अध्यक्ष डॉ. विनोद जैन को इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ सर्जरी की ओर से फेलोशिप दी गई है। यह फेलोशिप उन्हें सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए मिली है। यह फेलोशिप पाने वाले डॉ. विनोद जैन पहले भारतीय नागरिक हैं। यह फेलोशिप उन्हें 48वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ सर्जरी में प्रदान की जाएगी। यह कांफ्रेंस 11 से 15 अगस्त, 2019 तक पोलैंड में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आईएसएस के अध्यक्ष एंड्रयू जी. हिल और सेक्रेटरी जनरल केननेथ डी. बोफर्ड ने पत्र के माध्यम से डॉ. विनोद जैन को दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें