Lucknow News: ऑपरेशन टलने के डर से छिपाते हैं शराब-सिगरेट की आदत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: केजीएमयू के एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने चेताया कि ऑपरेशन टलने के डर से धूम्रपान, शराब या बीमारी के लक्षण छिपाना मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे एनेस्थीसिया और ऑपरेशन के बाद जटिलताओं का जोखिम बढ़ता है। छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम और खर्राटों की जानकारी भी डॉक्टरों को देना जरूरी है। सही जानकारी से डॉक्टर सुरक्षित इलाज का फैसला कर सकते हैं।

Lucknow News: ऑपरेशन टलने के डर से छिपाते हैं शराब-सिगरेट की आदत

Lucknow News: ऑपरेशन टलने के डर से कुछ मरीज डॉक्टरों से अपनी बुरी आदतें और बीमारी के लक्षण छिपा लेते हैं। कोई सिगरेट पीने की बात नहीं बताता तो कोई शराब की मात्रा कम करके बताता है। बच्चों के मामले में भी अभिभावक मामूली सर्दी-जुकाम या खर्राटे की जानकारी देने से बचते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं ऑपरेशन की तारीख आगे न बढ़ जाए। डॉक्टरों के मुताबिक अधूरी जानकारी मरीज की जान जोखिम में डाल सकती है। यह जानकारी केजीएमयू एनस्थीसिया विभाग के डॉ. तन्मय तिवारी ने दी। केजीएमयू में शुक्रवार को विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की ओर से कार्यक्रम हुआ।

डॉ. तन्मय तिवारी ने कहा कि करीब 10 से 15 फीसदी मरीज ऑपरेशन से पहले धूम्रपान, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की जानकारी छिपा सकते हैं। मरीज अक्सर कहते हैं कि वे कभी-कभार ही सिगरेट पीते हैं। शराब बहुत कम लेते हैं या कई दिन पहले ही सेवन बंद कर दिया था। कुछ मरीज यह सोचकर भी जानकारी नहीं देते कि आदत बताने से डॉक्टर ऑपरेशन रोक देंगे। जबकि डॉक्टरों को यह जानना जरूरी है कि मरीज कितनी सिगरेट पीता है, कितनी शराब लेता है और हाल में कब सेवन किया था।डॉ. तन्मय ने बताया कि धूम्रपान से ऑपरेशन के बाद सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। घाव भरने में देर लग सकती है। ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी के मरीजों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत हो सकती है। केजीएमयू एनेस्थीसिया विभाग की अध्यक्ष डॉ. मोनिका कोहली ने कहा कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों में सर्दी, नाक बहना या खर्राटे जैसी मामूली परेशानी भी एनेस्थीसिया के दौरान जोखिम बढ़ा सकती है। अभिभावक ऑपरेशन टलने के डर से लक्षण छिपाते हैं, लेकिन एनेस्थीसिया टीम को सही जानकारी मिलने पर ही सुरक्षित निर्णय लिया जा सकता है। इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के अध्यक्ष डॉ. संदीप साहू ने कहा कि मरीजों से सवाल पूछने का मकसद उन्हें दोषी ठहराना नहीं, बल्कि जोखिम पहचानकर सुरक्षित इलाज सुनिश्चित करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: ऑपरेशन टलने के डर से छिपाते हैं शराब-सिगरेट की आदत