आंत व गुर्दे पर ट्यूमर डाल रहा था दबाव, ऑपरेशन कर निकाला
Lucknow News - केजीएमयू के डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची अंशिका का सफल ऑपरेशन किया, जिसमें उसके पेट से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला गया। बच्ची लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी। ऑपरेशन के बाद बच्ची अब स्वस्थ है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

केजीएमयू के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर दो साल की बच्ची को नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की है। बच्ची का वजन करीब 10 किलो है। उसके पेट से तकरीबन डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला। ट्यूमर बच्ची की आंत, गुर्दे पर दबाव बना रहा था। जिससे उसे पाचन समेत दूसरी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऑपरेशन के बाद बच्ची अब सेहतमंद है। गुरुवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बस्ती के काबरा स्थित मुंडेरवा गांव निवासी शिवम की दो वर्षीय बेटी अंशिका लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थी। इलाज के बावजूद पेट बढ़ता जा रहा था। गुजरे दो माह से बच्ची को पेट दर्द, भूख कम लगना, उल्टी और अपच की शिकायत बढ़ गई। अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में ट्यूमर का पता चला। परिवारीजन बच्ची को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे।
ऑपरेशन के निर्णय
पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत व डॉ. आनंद पांडे के निर्देशन में बच्ची की जांचें कराई गईं। सीटी स्कैन में पता चला कि उसके पेट में लिपोब्लास्टोमा नाम का दुर्लभ ट्यूमर है। डॉ. जेडी रावत ने बच्ची के पेट का ऑपरेशन करने का फैसला किया। परिवारीजन ऑपरेशन को राजी हो गए। 27 अप्रैल को बच्ची को भर्ती किया गया। ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से करीब डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला। ट्यूमर आंतों, दाहिने गुर्दे और आसपास की संरचनाओं को दबा रहा था।
ऑपरेशन टीम के सदस्य
डॉ. जेडी रावत, डॉ. आनंद पांडे, डॉ. राहुल राय, डॉ. कौशल कुलकर्णी और डॉ. कृति पटेल की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. सतीश वर्मा रहे।
प्रश्न-उत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


