
टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए पदयात्रा निकालेंगे
Lucknow News - केजीएमयू के डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट प्रदीप गंगवार अब टीबी मरीजों की खोज के लिए पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने एक माह का अवकाश लिया है और 300 मरीजों को गोद लिया है। प्रदीप ने व्यापारियों से सहयोग मांगा है और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को पोषण देने के लिए अभियान चला रहे हैं।
केजीएमयू के डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट प्रदीप गंगवार अब टीबी मरीजों को खोजने, उन्हें गोद लेने के लिए पदयात्रा निकालेंगे। प्रदीप ने इसके लिए एक माह का अवकाश केजीएमयू प्रशासन से लिया है। वह काफी 10 माह से टीबी मरीजों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के अभियान से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अब तक 300 टीबी मरीजों को गोद लिया है। करीब 800 पोषण पोटली मरीजों को वितरित कर चुके हैं। प्रदीप गंगवार ने बताया कि इस अभियान के लिए उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल से मुलाकात कर सहयोग मांगा है। बताया कि टीबी पीड़ित मरीजों में से 78 फीसदी कमजोर आर्थिक वर्ग के लोग होते हैं।
स्वास्थ्य विभाग से टीबी मरीजों को पोषण के लिए हर माह एक हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा पोषणयुक्त आहार की पोटली प्रदान की जाती है। प्रदीप फरवरी से आर्थिक रूप से कमजोर टीबी पीड़ित मरीजों को पोषण की पोटली उपलब्ध कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। इस अभियान से व्यापारियों को जोड़ने के लिए उन्होंने एक माह की पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है। वह शहर के सभी बड़े बाजारों में हजरतगंज, आलमबाग, अमीनाबाद, चौक, अलीगंज, कपूरथला, महानगर, इंदिरा नगर, तेलीबाग, गोमती नगर, राजाजीपुरम समेत अन्य व्यापारियों से दुकानों पर जाकर मिलेंगे। वहां मरीजों को गोद लेने का अनुरोध किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




