Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKGMU Conversion Attempt Shocks Resident Student Faces Pressure to Convert Religion Before Marriage
KGMU में लव जिहाद! प्रेमी ने धर्म बदलने का बनाया दबाव, रेजिडेंट डॉक्टर ने की सुसाइड की कोशिश

KGMU में लव जिहाद! प्रेमी ने धर्म बदलने का बनाया दबाव, रेजिडेंट डॉक्टर ने की सुसाइड की कोशिश

संक्षेप:

Lucknow News - केजीएमयू में एक हिन्दू रेजिडेंट छात्रा पर प्रेम विवाह से पहले धर्मान्तरण का दबाव डालने का मामला सामने आया है । जब छात्रा ने विरोध किया, तो प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई। 

Dec 21, 2025 12:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

केजीएमयू में धर्मान्तरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से पहले हिन्दू रेजिडेंट छात्रा पर धर्म बदलने का दबाव डाला गया। यह दबाव उसी के साथ पढ़ने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने डाला। महिला रेजिडेंट ने धर्मान्तरण का विरोध किया तो प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। मानसिक रूप से परेशान महिला रेजिडेंट ने टैबलेट खाकर खुदकुशी की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान सेहत में सुधार के बाद शुक्रवार को पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल व राज्य महिला आयोग में शिकायत की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला रेजिडेंट केजीएमयू हॉस्टल में रहती थी। जुलाई 2025 में महिला रेजिडेंट की भेंट साथ में पढ़ाई करने वाले पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुरुष रेजिडेंट ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शोषण किया। जब बात शादी की आई तो रेजिडेंट ने धर्मान्तरण का दबाव डाला। इस पर महिला रेजिडेंट राजी नहीं हुई। इसके बाद प्रेमी रेजिडेंट ने महिला रेजिडेंट को छोड़ दिया। उससे बातचीत बंद कर दी। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। परिजनों का आरोप है कि मानसिक रूप से परेशान बेटी ने बीते दिनों खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में छात्रा को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। आईसीयू में इलाज के बाद जान बची। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग में भी गुहार लगाई है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि घटना दुखद है। महिला रेजिडेंट की इलाज के बाद तबीयत में सुधार आ गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पहले भी हिन्दू रेजीडेंट का बदलवा चुका है धर्म आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता है। पता चला है कि इससे पहले फरवरी 2025 में एक हिन्दू महिला रेजिडेंट का धर्म बदलकर शादी की थी। उसके बाद अब दोबारा पीड़िता को सब्जबाग दिखाकर फंसाया। शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव बनाया था। जब महिला रेजिडेंट ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो उससे रिश्ता तोड़ लिया।