दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन कर कार्यालय पहुंचे अजय राय
Lucknow News - बीमारी के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इससे पहले हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

बीमारी के बाद शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इससे पहले हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अजय ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
अजय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के दौरान आप सभी और शुभचिंतकों द्वारा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी गई शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से नई ऊर्जा मिली है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करें। गत एक मई को अजय राय पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद सोडियम की कमी की वजह से अचेत हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


