शिक्षा से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारी- केशव

Jan 28, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। अधिकारियों को ग्रुप बनाकर सदस्यों को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया।

शिक्षा से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कराएं अधिकारी- केशव

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों से कहा है कि वे शिक्षा से जुड़े प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से पूरी कराएं। बुधवार को शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रकरणों के निराकरण को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। विधान परिषद के कक्ष संख्या -77 में हुई इस बैठक में सदन के द्वितीय व तृतीय सत्र (2025) में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के निराकरण सहित अन्य प्रकरणों को लेकर बुलाई गई इस उच्च स्तरीय बैठक में जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग के विभिन्न प्रकरणों पर गहन विचार विमर्श किया गया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं बताई गई हैं और जो सुझाव दिए गए हैं, उन पर नियमानुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्यवाही की जाए, ग्रुप बना कर उच्च सदन के सभी सदस्यों को अवगत कराया जाए। यह भी कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और संसाधन परिपूर्ण बनाने के साथ शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करना है। इसके साथ ही प्रबंधन तंत्र, सेमेस्टर प्रणाली, भुगतान, विभिन्न शासनादेशों का अनुपालन, सेवा, सुरक्षा, मान्यता व पुरस्कारों आदि के संबंध में बिन्दुवार चर्चा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, सभापति प्रश्न एवं संदर्भ समिति व विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, लाल बहादुर यादव, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश द्विवेदी, मानवेन्द्र सिह 'गुरु जी', आकाश अग्रवाल, अरुण पाठक, हरी सिंह ढिल्लो, इंजीनियर अवनीश सिंह, बाबूलाल तिवारी, श्रीचंद शर्मा, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, सचिव उच्च शिक्षा अमित त्रिपाठी तथा विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।