यूपी में 2027 में भाजपा 2017 से बड़ी जीत दर्ज करेगी : केशव प्रसाद मौर्य

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ

Lucknow News - - दिल्ली के मंगोलपुरी में आयोजित बुद्ध जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री

यूपी में 2027 में भाजपा 2017 से बड़ी जीत दर्ज करेगी : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को दिल्ली स्थित मंगोलपुरी में आयोजित बुद्ध जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा यूपी में 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज की प्रगति के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। उप मुख्यमंत्री ने समाज की होनहार प्रतिभाओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:
नारायनपुर में सात दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन

कार्यक्रम का विवरण

अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। देश में विकास और राष्ट्रवाद की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और वर्ष 2047 तक देश में भाजपा की सरकार मजबूती से कार्य करती रहेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध का संदेश शाश्वत है। विश्व के लगभग 40 देशों में भगवान बुद्ध को पूजा जाता है और वहां के करोड़ों लोग उनके शांति और करुणा के मार्ग के अनुयायी हैं। महान सम्राट अशोक हमारे पूर्वज थे, जिन्होंने तथागत भगवान बुद्ध के शांति और लोक-कल्याणकारी संदेशों का देश-दुनिया में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उप मुख्यमंत्री ने रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को प्रदर्शित किए जाने के भी संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वहां जाने के लिए मुझे चुना। यह पूरे समाज और उत्तर प्रदेश के लिए अभूतपूर्व सम्मान की बात है।

शिक्षा का महत्व

मौर्य ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, 'चाहे जो मजबूरी हो, शिक्षा बहुत जरूरी है।' शिक्षा ही समाज के सशक्तीकरण का एकमात्र माध्यम है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें रघुराज सिंह शाक्य पूर्व सांसद, ममतेश शाक्य पूर्व विधायक, केदार सिंह शक्य प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली, जसवंत सिंह सिसौदिया (राजपुरा), धुराज सिंह चौहान (पूर्व सरपंच), रमेश चौहान, सीमा चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, भंवरलाल चौधरी, पारस सिंह और कैलाश सिंह चौहान शामिल रहे।

सामान्य प्रश्न

बुद्ध जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा यूपी में 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने शिक्षा के बारे में क्या कहा?

मौर्य ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सशक्तीकरण का एकमात्र माध्यम है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख