जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: केशव प्रसाद

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने विभिन्न जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: केशव प्रसाद

-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' में सुनीं प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश -मैनपुरी, देवरिया, बस्ती, मथुरा और हमीरपुर के प्रशासनिक व पुलिस कप्तानों से दूरभाष पर की वार्ता, दिए कड़े निर्देश

Voice of UP

लखनऊ, विशेष संवाददाता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सात कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने अधिकारियों को चेताया है कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षकों और डीएम को फोन कर दिए निर्देश

केशव प्रसाद ने जनता दर्शन में आए एक-एक फरियादी के पास खुद जाकर उन्होंने शिकायतों को प्राप्त किया, उन्हें ढांढस बंधाया और अधिकारियों को समयबद्ध व न्यायोचित कार्रवाई के लिखित एवं मौखिक आदेश दिए। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने कई जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दूरभाष पर कड़ी हिदायत दी।

डीएम मैनपुरी व देवरिया को उन्होंने भूमि विवाद, राजस्व और स्थानीय विकास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक बस्ती, मथुरा, हमीरपुर को कानून व्यवस्था, उत्पीड़न और पुलिसिया स्तर पर लंबित मामलों को लेकर दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

यदि किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही या टालमटोल की नीति अपनाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभिन्न क्षेत्रों से आए थे फरियादी

आज के जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के सुदूर जिलों से आए बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता, अवैध कब्जों से मुक्ति, पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई और रोजगार व स्थानीय विकास से जुड़े आवेदन शामिल थे। उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विपक्ष पर तीखा तंज: बाहुबल से नहीं, जनता के आशीर्वाद से बनते हैं जननेता

केशव प्रसाद मौर्य ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता समझदार हो चुकी है। कुछ लोगों को लगता है कि वे धनबल और बाहुबलियों के दम पर राजनीति की बिसात बिछा लेंगे, लेकिन वे भूल जाते हैं जननेता बनने के लिए पैसे और बाहुबलियों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, उनके स्नेह और आशीर्वाद की जरूरत होती है। हमारी सरकार इसी विश्वास के दम पर आज आमजन के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

FAQ

उप मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में कितनी समस्याएं सुनीं?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।