ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउड़ान तीज उत्सव में कविता पिलारा बनीं तीज क्वीन

उड़ान तीज उत्सव में कविता पिलारा बनीं तीज क्वीन

Kavita Pillara became Teej Queen in Udaan Teej festival

उड़ान तीज उत्सव में कविता पिलारा बनीं तीज क्वीन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 18 Aug 2019 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उड़ान एकेडमी की ओर से उड़ान तीज उत्सव 2019 का आयोजन रविवार इंदिरा नगर स्थित एक स्थानीय होटल में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। सावन व तीज गीतों संग महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। इन सबसे अलावा महिलाओं में तीज क्वीन बनने के लिए होड़ सी लगी रहीं। कार्यक्रम में कविता पिलारा को तीज क्वीन चुना गया।

उड़ान तीज उत्सव में सोलह शृंगार के साथ सजी धजी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं ने मिलकर सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं और गीत गाए। महिलाओं की ओर से तीज व सावन गीतों में ‘घेर घेर आयी सावन की बदरिया, ‘कहे करेलु गुमान गोरी सावन में सभी का मन मोह लिया। महिलाएं इन गीतों पर जमकर थिरकीं।

मौके पर कई अन्य रंगारंग कार्यक्रम हुए जिनमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के बाद उड़ान की संस्थापिका सरिता सिंह ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर सभी को उपहार बांटे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन का झूला रहा। यहां पर झूला झूल महिलाओं ने फोटो खिंचावाईं। सरिता सिंह ने कहा कि तीज का पर्व पर्यावरण संरक्षण व हरियाली का संदेश देता है और प्रकृति के करीब रखने में मदद करता है। कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब कविता पिलारा ने जीता, जबकि दूसरे नंबर और नीतू सिंह व नीतू त्रिपाठी तीसरे नंबर पर रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें