
कश्मीर में डॉ. आदिल के शादी समारोह से भी तार जुड़े परवेज के
Lucknow News - कश्मीर पुलिस ने डॉ. परवेज को 16 घंटे पूछताछ के बाद फरीदाबाद ले जाकर जांच की। डॉ. परवेज पर संदेह है कि वह डॉ. आदिल की शादी में शामिल हुआ था, जिसमें आतंकी गतिविधियों की बैठक हुई थी। पूछताछ में उसने समारोह में जाने से इनकार किया है।
16 घंटे पूछताछ के बाद कश्मीर पुलिस परवेज को फरीदाबाद ले गई पता किया जाएगा कि डॉ. परवेज इस समारोह में गया था अथवा नहीं आतंकी मुजम्मिल उससे कभी मिला था या नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता आतंकी मुजम्मिल की बेहद खास डॉ. शाहीन सईद अंसारी के भाई डॉ. परवेज को 16 घंटे पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ फरीदाबाद लेकर चली गई। पुलिस को पता चला था कि छह नवम्बर को गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के शादी समारोह में आतंकी गतिविधि में लिप्त कई डॉक्टर शामिल हुए थे। समारोह के बहाने इसमें इनके गिरोह की बैठक भी हुई थी। इसी आधार पर एटीएस यह पता कर रही है कि डॉ. परवेज अंसारी चार अक्तूबर को हुए इस समारोह में शामिल हुआ था अथवा नहीं।
एटीएस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में डॉ. परवेज ने इस समारोह में जाने से इनकार किया है। उसने यह भी कहा कि मुजम्मिल से उसका सम्पर्क नहीं रहा है। इस बारे में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस फरीदाबाद में संदेह के दायरे में पकड़े गए लोगों से उसका सामना कराया जाएगा। संदिग्ध आतंकी माडयूल का केन्द्र बना लखनऊ-सहारनपुर खुफिया एजेन्सियों ने दावा किया है कि डॉक्टर पेशे से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी माडयूल ने अपना काम तेजी से बढ़ाया है। वह अपने साथ कई डॉक्टरों व उच्च शिक्षा वाले अन्य लोगों को जोड़ रहा है। इन लोगों के मुख्य केन्द्र के तौर पर लखनऊ और सहारनपुर का नाम सामने आ रहा है। यह साफ हो चुका है कि डॉ. आदिल के दो सहयोगी डॉ. असलम जैदी और डॉ. बिलाल इस समारोह में गए थे। ये दोनों सहारनपुर के अस्पताल में ही तैनात रहे हैं। इन दोनों डॉक्टरों से जम्मू-कश्मीर पुलिस पूछताछ कर रही है। समारोह के दूसरे दिन से संदिग्ध गतिविधियां शुरू हुई खुफिया एजेन्सियों को शक है कि आदिल के शादी समारोह के दूसरे दिन से ही इस आतंकी माडयूल ने अपनी गतिविधियां शुरू की थी। इसके बाद से भारतीय सैनिकों को निशाना बनाकर धमकी भरे पोस्टर लगाना, हथियारों की सप्लाई करना और अन्य तरीकों से धन जुटाना शुरू किया गया था। इसकी कमान डॉ. आदिल के हाथों में ही बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




