ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआवश्यक वस्तु निगम में भ्रष्टाचार से कर्मचारी नाराज

आवश्यक वस्तु निगम में भ्रष्टाचार से कर्मचारी नाराज

उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम में गेट मीटिंग का आयोजन स्टैफ्को इम्प्लाइज यूनियन की ओर से किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष राधारमण तिवारी ने कहा कि आवश्यक वस्तु निगम में...

आवश्यक वस्तु निगम में भ्रष्टाचार से कर्मचारी नाराज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 19 Jun 2017 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम में गेट मीटिंग का आयोजन स्टैफ्को इम्प्लाइज यूनियन की ओर से किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष राधारमण तिवारी ने कहा कि आवश्यक वस्तु निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है इसको किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जायेगा। भ्रष्टाचारियों को निगम प्रबंधतंत्र की ओर से अपने निजी स्वार्थवश बचाया जा रहा है। सभा को सम्बोधित करते हुये महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि निगम में की जा रही पदोन्नतियों को समयबद्ध पूरा किया जाये। सभा को मुकेश प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रामसरन सिंह, संगठन मंत्री राजीव भटनागर और कोषाध्यक्ष अजय मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें