Kanpur Superstars Eliminated from UP T20 League After Super Over Defeat अक्शदीप ने सुपरओवर में लायंस को दिलाई जीत , Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsKanpur Superstars Eliminated from UP T20 League After Super Over Defeat

अक्शदीप ने सुपरओवर में लायंस को दिलाई जीत

Lucknow News - यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स की टीम गोरखपुर लायंस से सुपर ओवर में हारकर चैंपियन बनने की दौड़ से बाहर हो गई। गोरखपुर ने 15 ओवर में 141 रन बनाये, जबकि कानपुर ने भी 141 रन बनाये। सुपर ओवर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 31 Aug 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
अक्शदीप ने सुपरओवर में लायंस को दिलाई जीत

यूपी टी-20 लीग कानपुर सुपर स्टार्स को मिली पराजय, चैम्पियन बनने की दौड़ से बाहर लखनऊ, संवाददाता। यूपी टी-20 लीग में गत वर्ष की उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स की टीम चैंपियन बनने की दौड़ से बाहर हो गई। रविवार को सुपर ओवर तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने कानपुर सुपर स्टार्स को हरा दिया। इससे पहले गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपर सटार्स का मुकाबला बराबरी पर छूटा। गोरखपुर ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाये। इसके जवाब में कानपुर सुपर स्टार्स ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 141 रन बना लिये। बारिश के चलते आज 15-15 ओवर के मुकाबले खेले गए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 38 रन के योग पर टीम के तीन विकेट गिर गये। सिद्धार्थ यादव ने 12 गेंदों में 29 रन और भास्कर ने 14 गेंदों में 28 रन बनाये और टीम स्कोर को आगे बढ़ाया। प्रिंस यादव ने 29 गेंदों में तीन छक्के की सहायता से 40 रन बनाये और टीम को संघर्ष करने लायक स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने सात विकेट खोकर 141 रन बनाये। कानपुर की ओर से राहुल शर्मा ने दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर के शीर्ष क्रम के दो विकेट मात्र आठ रन के योग पर गिर गए। कप्तान समीर रिजवी ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की बदौलत 75 रन बनाये। फैज अहमद ने भी उनका साथ दिया। फैज ने 18 गेंदों में 25 रनों की उपयोगी पारी खेली। गोरखपुर की ओर से प्रिंस यादव ने तीन विकेट चटकाये। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर की टीम पहली चार गेंदों पर आदर्श सिंह और समीर रिजवी के विकेट गंवाकर मात्र एक रन ही बना सकी। जवाब में कप्तान अक्शदीप नाथ ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए गोरखपुर को सुपरओवर में जीत दिला दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।