
आनंद भवन पैलेस का यूपी के पहले होम-स्टे के रूप में शुभारंभ
Lucknow News - -सरकार हेरिटेज आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने को लगातार प्रयासरत: जयवीर
लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन विभाग ने जयवीर सिंह ने कन्नौज के तिर्वा स्थित ऐतिहासिक आनंद भवन पैलेस को राज्य के पहले लक्जरी हेरिटेज होमस्टे बनाने का शुभारंभ किया। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के अमा स्टेज एंड ट्रेल्स ब्रांड के सहयोग से इसे बनाया जाएगा। आनंद भवन पैलेस अब अमा के राष्ट्रीय पोर्टफोलियो में शामिल 150वां विरासत बंगला बन गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हेरिटेज आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कन्नौज का आनंद भवन पैलेस इसका जीता-जागता उदाहरण है कि किस तरह राज्य की धरोहर संपत्तियों को संरक्षित कर सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
सन 1929 में निर्मित और पांच एकड़ में फैला आनंद भवन पैलेस जमींदारी युग की यादें ताजा करता है। यह पैलेस कन्नौज रेलवे स्टेशन से मात्र चार किलोमीटर तथा लखनऊ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 136 किलोमीटर दूर स्थित है। वर्ष 2024 में कन्नौज में 13,04,754 पर्यटक पहुंचे थे। आनंद भवन पैलेस में कन्नौज के इत्रों से प्रेरित छह हेरिटेज सुइट बनाए गए हैं। इनके नाम जैस्मिन, पैचौली, ऊद, नेरोली, गुलाब और बखूर हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




