‘कबीर पीस मिशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजे गए न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कबीर शांति मिशन के 36वें स्थापना दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ को 'कबीर पीस मिशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 'कबीर-दीप सम्मान' और तीन पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।

‘कबीर पीस मिशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजे गए न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ

कबीर शांति मिशन के 36वें स्थापना दिवस पर रविवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। गोमती नगर, विशाल खंड स्थित सीएमएस सभागार में शाम को आयोजित समारोह में पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यायमूर्ति कमलेश्वर नाथ को ‘कबीर पीस मिशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से अलंकृत किया गया। जबकि शिक्षाविद, चिकित्सक व आर्किटेक्ट समेत पांच लोगों को ‘कबीर-दीप सम्मान’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। ‘कबीर-दीप सम्मान’ पाने वालों में स्वर्गीय अरुण कुमार माथुर (मरणोपरांत), डॉ कीर्ति नारायण (पूर्व प्राचार्य, जय हिन्द कॉलेज, मुंबई), लक्ष्मीकांत माहेश्वरी (पूर्व कुलपति, बिट्स पिलानी), आर्किटेक्ट सविता अग्रवाल और डॉ एके श्रीवास्तव (संस्थापक व अध्यक्ष, डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल) शामिल रहे।

इन सभी को समाज के प्रति निःस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ‘शिक्षा में रंगमंच का महत्व’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में पद्मश्री सम्मानित कलाकार डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि रंगमंच एक साधना स्थल है। जहां साधक पूर्ण समर्पण के साथ आत्मविस्मृति की अवस्था में पहुंचता है। यही एकाग्रता व समर्पण शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस व मिशन के उपाध्यक्ष जीबी पटनायक ने की। मिशन के सचिव व मुख्य संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल ने मिशन की गतिविधियों और वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मिशन के संस्थापक स्वर्गीय राकेश कुमार मित्तल की सकारात्मक सोच के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पद्मश्री मंसूर हसन, स्वामी सौमित्र प्रपन्नाचार्य, एनएन उपाध्याय, अजय चौधरी, अशोक गांगुली सहित कई अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।