बच्चों और शिक्षकों ने खेली होली
Feb 28, 2026 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ में बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज की सभी शाखाओं में शनिवार को होली का उत्सव मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई बांटी। कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने सभी को होली की बधाई दी और भाईचारे का संदेश दिया।

लखनऊ। बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज की सभी शाखाओं में शनिवार को बच्चों संग शिक्षकों ने होली खेली। एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने सभी प्रधानाचार्यो,प्रभारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मिठाई भेंट कर होली की बधाई दी। प्रधानाचार्यो ने भाईचारे के सौहार्दपूर्ण वातावरण को समृद्धि प्रदान करते हुए बच्चों को सादगी के साथ रंगो भरी होली खेलने संदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


