कटिया लगाकर चल रहे थे एसी-कूलर, मुकदमा
लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी जोन में 73 संयोजनों की जांच की गई, जिसमें 6 उपभोक्ताओं के मीटर बाईपास करके अवैध बिजली चोरी करते पाए गए। विभाग ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और अन्य इलाकों में भी चेकिंग की गई।

लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अमौसी जोन में मॉर्निंग रेड अभियान के तहत कुल 73 संयोजनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 06 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते पाए गए। जांच में सभी घरों में एसी-कूलर चलते हुए पाये गये। विभाग ने अमित कुमार, रज्जन लाल, रवि श्रीवास्तव, शांति यादव, गीता वर्मा और विजय श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं गोमती नगर के शिवपुरी और अमराई गांव उपकेंद्रों के अंतर्गत पीक आवर्स के दौरान 41 परिसरों की औचक चेकिंग की गई, ताकि विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार को नियंत्रित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


