Lucknow News: विजिलेंस टीम की छापेमारी, 19 पर बिजली चोरी का मुकदमा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - अमौसी, गोमतीनगर और लखनऊ सेंट्रल में चेकिंग अभियान चला - बिजली चोरी पकड़े जाने

Lucknow News: विजिलेंस टीम की छापेमारी, 19 पर बिजली चोरी का मुकदमा

Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

बिजली चोरों के खिलाफ लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम के अमौसी, गोमतीनगर और लखनऊ सेंट्रल जोन के इलाकों में दाखिल होते ही बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही लोग आनन-फानन में अपने घरों की छतों और छज्जों पर दौड़ पड़े और कटिया हटाते नजर आए। कुछ इलाकों में रंगे हाथों पकड़े जाने पर लोगों ने चेकिंग टीम पर दबाव डालने और बहस करने की भी कोशिश की, लेकिन टीम की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। इस दौरान कुल 30.989 किलोवाट की सीधे तौर पर हो रही बिजली चोरी पकड़ी गई और कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया。

दुबग्गा क्षेत्र में कार्रवाई

दुबग्गा क्षेत्र में जब टीम ने 83 परिसरों को खंगाला, तो वहां मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे पांच उपभोक्ता सुनाई गौतम, रूपेश बाजपेयी, रामजी चौरसिया, सतीश अवस्थी और नासिर अली धरे गए। इनसे 9.357 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। वहीं गोमतीनगर के चिनहट उपकेंद्र के मटियारी, देवा रोड और कंचनपुर इलाकों में सुबह-सुबह की गई छापेमारी में अशोक कुमार, अब्दुल कादिर, सुजिया बानो और शुभकरण को 21.632 किलोवाट की भारी-भरकम कटिया चोरी करते रंगे हाथों दबोचा गया। ठाकुरगंज के मल्लाही टोला में भी चेकिंग के दौरान जबरदस्त अफरा-तफरी का माहौल रहा, जहां टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए नूरजहां, मुर्तज़ा अली, मेहराज अहमद, मुकेश सोनकर, पी.एल. सिन्हा, राजू, अख्तर फातिमा, सैयद अब्बास, शबाना और रूबीना सहित 10 लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा।

सामान्य प्रश्न

बिजली चोरी के खिलाफ किसकी संयुक्त टीम ने अभियान चलाया?
लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।