मनुवैस अध्यक्ष व अराधना महासचिव महिला प्रकोष्ठ मनोनीत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कुर्सी रोड के आराधना होटल में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। गुड़िया निगम को महिला प्रकोष्ठ का संरक्षक, मनुवैस को प्रदेश अध्यक्ष, आराधना कुमारी को महासचिव और नीरज त्रिवेदी को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। संगठन के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

मनुवैस अध्यक्ष व अराधना महासचिव महिला प्रकोष्ठ मनोनीत

कुर्सी रोड स्थित आराधना होटल में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से गुड़िया निगम को महिला प्रकोष्ठ का संरक्षक, मनुवैस को प्रदेश अध्यक्ष, आराधना कुमारी को प्रदेश महासचिव, नीरज त्रिवेदी को मलिहाबाद और प्रभाकर मिश्रा को पश्चिम विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव कराने का प्रस्ताव भी पास हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।