आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेला आठ को

Apr 05, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 8 अप्रैल

आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेला आठ को

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 25,700 से 26,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि प्लंबर एवं फिटर ट्रेड से आईटीआई पास युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस पहल से युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में ग्रीन गैस एजेंसी के माध्यम से 100 से 150 वर्कर्स की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें लखनऊ के लिए 20 पद एवं आगरा के लिए 10 पद निर्धारित हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 8 अप्रैल को आईटीआई अलीगंज परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।