सराफा व्यापारी से ठगी में एक युवक से पूछताछ
Lucknow News - माल में एक सराफा व्यापारी से पांच लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने व्यापारी को फोन करके बुलाया और बेशकीमती मूर्तियों के नाम पर पैसे लिए। जब मूर्तियां घर जाकर देखी गईं, तो वे पीतल की निकलीं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

माल। माल में सराफा व्यापारी से पांच लाख रुपए की ठगी के मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। माल थाना के प्रभारी निरीक्षण नवाब अहमद के मुताबिक सराफा व्यापारी के साथ लूट नहीं हुई थी। उनके साथ कुछ युवकों ने ठगी की थी। माल में रविवार को आर्टिगा कार सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी सुभाष मौर्या को काकराबाद अंडरपास के पास वॉट्सअप कॉल करके बुलाया था। बदमाशों ने उनसे पांच लाख रुपए लेकर बेशकीमती मूर्तियां दी थीं। जब सराफ ने घर जाकर मूर्तियां देखीं तो वह पीतल की निकलीं। उसके बाद सराफा ने लूट की सूचना दे दी थी।
माल थाने के प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि तफ्तीश में अर्टिगा कार की पहचान हो गई है। कार के सहारे ही दानिशा फातिमा के भाई मो. हबीब को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ठगी करने वाले मुख्य आरोपी बदमाश फरार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


