कृष्णानगर में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, रिपोर्ट
Lucknow News - -दोपहर में दुकान बंदकर घर खाना खाने गए थे कारोबारी -पास की दुकान में लगे

लखनऊ,संवाददाता।कृष्णानगर क्षेत्र के विजय नगर में बुधवार दोपहर एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी हो गई। उस वक्त दुकान मालिक खाना खाने घर गया था। तभी यह वारदात हो गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की फोटो कैद हुई है।घटना पास में ही लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। मूलरूप से पुरवा उन्नाव निवासी राममिलन यादव परिवार के साथ अलीनगर सुनहरा में रहते हैं। राममिलन यादव की नारायणपुरी में अन्नी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। कारोबारी ने बताया कि वह सात वर्षों से ज्वैलर्स का काम करते चले आ रहे हैं।
रोज की तरह बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे शीशे के गेट में लगे लॉक को बंद कर घर खाना खाने चले गए। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति दुकान के शीशे के दरवाजे का लॉक पेचकस से खोलने के बाद धक्का देकर अंदर घुस गया। साथ ही सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, कील, बिछिया सहित अन्य आभूषण चोरी कर मौके से भाग निकला। जब पीड़ित खाना खाकर दुकान पहुंचे तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ था। दुकान में चोरी को देखकर कारोबारी के होश उड़ गए। पीड़ित ने दुकान में चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी से पूछताछ की। पुलिस ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें एक चोर दिखाई दिया। उसके हाथ में थैला दिखाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


