ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबलरामपुर में आभूषण चोरी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

बलरामपुर में आभूषण चोरी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

सर्राफा दुकान से आभूषण चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास चोरी के जेवरात मिले हैं। दो अन्य महिलाओं की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। धरपकड़ व बरामदगी बुधवार सुबह 11 बजे मथुरा...

बलरामपुर में आभूषण चोरी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार
हिन्दुस्तान संवाद,बलरामपुर। Wed, 11 Mar 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्राफा दुकान से आभूषण चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास चोरी के जेवरात मिले हैं। दो अन्य महिलाओं की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। धरपकड़ व बरामदगी बुधवार सुबह 11 बजे मथुरा बाजार में हुई है। गिरफ्तार महिला को जेल भेजा गया है।
छह मार्च को स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार निवासी पन्ना लाल सोनी की सर्राफा दुकान में तीन अज्ञात महिलाओं ने आभूषण खरीदने के बहाने जेवरात चोरी किए थे। महिलाएं कार से आई थीं। घर में शादी की बात बताकर पन्नालाल से आभूषण दिखाने को कहा था। पन्नालाल अंदर से हार निकालने गए थे इसी बीच महिलाएं करीब दो लाख रुपए का जेवरात पार कर कार से मथुरा बाजार की ओर भाग निकली थीं। पीछा करने के बावजूद ग्रामीण उन्हें नहीं पकड़ सके थे। 
पन्नालाल ने सोमवार को ललिया थाना में तीन अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि बुधवार को उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद द्विवेदी, महिला कांस्टेबल अल्का राजभर, आशुतोष व शैलेन्द्र गश्त पर थे। मुखबिर से पता चला कि सर्राफा दुकान से जेवरात चुराने वाली एक महिला मथुरा बाजार में चाय की दुकान पर मौजूद है। पुलिसकर्मियों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चोरी का मंगलसूत्र व पायल बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम पता गुंजन कश्यप (27) पुत्री मनोहर लाल निवासी कांशीराम कालोनी थाना रामपुर, जिला सीतापुर बताया। पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाएं मिलकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। दो अन्य महिलाओं की तलाश चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें