Lucknow News: सर्राफा कारोबारी से 13.75 लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट
Lucknow News: - आरोपियों ने जेवर गिरवी रखकर 13.75लाख रुपये ले गए - आरोपियों ने फर्जी चेक

Lucknow News: चौक इलाके में सर्राफा व्यवसायी ने परिचित कारोबारियों पर 13.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले व्यवसायिक लेनदेन कर आरोपियों ने विश्वास जीता। फिर उसके बाद जेवर रखकर 14 लाख रुपये उधार ले लिए। वापस मांगने पर आरोपियों ने फर्जी चेक दे दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। चौक पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज स्थित सोनार वाली गली निवासी राजकुमार वर्मा की चौक के चूड़ी वाली गली में ज्वैलर्स की दुकान है। दुकान के बगल में वीरेंद्र रस्तोगी की आभूषण की दुकान है।
जिस पर पहले वीरेंद्र की मौसी का बेटा पवन रस्तोगी निवासी राजाजीपुरम काम करता था। पड़ोस और एक ही कारोबार के चलते राजकुमार की उन लोगों से जान पहचान थी। वहीं पर उनकी मुलाकात पवन के साले सुधीर सोनी निवासी गोसाईंगंज से हुई थी। पवन संग उनका दोस्त प्रदीप मिश्र उर्फ बउवा पंडित व विवेक रस्तोगी भी दुकान किए हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ उनके व्यापारिक लेनदेन था। वर्ष 2024 से अगस्त 2025 के बीच आरोपियों ने जेवर गिरवी रखकर 13.75 लाख रुपये लिए थे। तय समय के बाद भी आरोपियों ने न ही सामान छुड़ाया और न ही रुपये वापस किए। संपर्क कर तकादा का दबाव बनाने पर दिसंबर 2025 में पवन ने उक्त रकम का चेक दिया। पीड़ित ने चेक खाते में लगाया तो फर्जी चेक होने के चलते बाउंस हो गया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित राजकुमार वर्मा ने मामले की शिकायत शुक्रवार को चौक थाने में की। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर चौक पुलिस ने पवन रस्तोगी, वीरेंद्र रस्तोगी, प्रदीप मिश्र व विवेक रस्तोगी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि सर्राफा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


