परिणाम 20 जून को संभावित, चार अंक पाने वालों की भी काउंसलिंग होगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जून को आने की संभावना है। 4,25,700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,34,322 ने परीक्षा दी। चार अंक पाने वाले को निजी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग महीने के अंत में या जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी।

परिणाम 20 जून को संभावित, चार अंक पाने वालों की भी काउंसलिंग होगी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परीणाम 20 जून को संभावित है। प्रवेश परीक्षा में कुल 400 अंकों में से यदि किसी को चार अंक भी मिलते हैं तो उसे काउंसलिंग का अवसर दिया जाएगा। हालांकि उसे सरकारी कॉलेज नहीं मिलगा। निजी पॉलीटेक्लिक कॉलेज में ही प्रवेश लेना होगा। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 4,25,700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 3,34,322 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इंजीनियरिंग डिप्लोमा और फार्मेसी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 2.71 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

ग्रुप-ई-एक और ई-दो के तहत आयोजित परीक्षा में 1,64,312 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,29,977 ने परीक्षा दी। प्रदेश में वर्तमान में करीब 1,800 फार्मेसी संस्थान हैं, जिनमें 1,19,952 सीटें उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित ग्रुप-ए में 2,07,229 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और 1,67,921 ने परीक्षा दी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि फार्मेसी संस्थानों के अलावा डिप्लोमा में प्रवेश के लिए इस वर्ष अधिक प्रतिस्पर्धा रहेगी। 20 जून को परीक्षा परिणाम आने पर महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह से काउंसलिंग शुरू होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।