जेईई मेन्स में ओजस को मिले 99.97 परसेन्टाइल
Lucknow News - राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन्स 2026 के पहले सत्र के परिणाम घोषित किए हैं। लखनऊ के ओजस सिंघल ने 99.97 परसेंटाइल हासिल किया है। सीएमएस के 18 छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ओजस का सपना आईआईटी में दाखिला लेकर कम्प्यूटर इंजीनियर बनना है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला के लिए आयोजित जेईई मेन्स 2026 के सत्र-प्रथम के नतीजे सोमवार की शाम जारी किये। लखनऊ के ओजस सिंघल ने 99.97 परसेंटाइल हासिल किये हैं। इसके अलावा सीएमएस के 18 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक हासिल किये हैं। इसमें कानपुर रोड सीएमएस से 12 वीं करने वाले तेजस राज को सर्वाधिक 99.70 परसेन्टाइल मिले हैं। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले अन्य बच्चों ने अच्छे अंक हासिल किये हैं। ओजस सिंघल 12 वीं का छात्र है। बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ओजस ने सफलता श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया है।
आईआईटी में दाखिला लेकर कम्प्यूटर इंजीनियर बनने का सपना है। वहीं तेजस राज ने बताया कि परीक्षा देने के बाद ही भरोसा था कि जेईई मेन में चयन होगा। आगे की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर आईआईटी में दाखिला लेकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करूंगा। सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र अभ्युदय ने 99.67 परसेन्टाइल व भानु प्रकाश वर्मा ने 99.67 परसेन्टाइल हासिल किया है। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी और प्रबन्धक प्रो.गीता गांधी किंगडन ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की सराहना की है। इन्हें मिले 99 परसेंटाइल से अधिक अंक सीएमएस के के हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि जेईई मेन में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक पाने वालों में अनुज जैन (99.68), अभ्युदय सार्थक (99.67), भानु प्रकाश वर्मा (99.67), अर्जुन अग्रवाल (99.63), आशुतोष प्रताप सिंह (99.58), रिशित रायजादा (99.51), नितान्त त्रिपाठी (99.49), अर्णव सिंह (99.47), मोहम्मद सैम सुल्तान (99.39), सिद्धिमा शुक्ला (99.39), शिखर (99.36), उत्सव यादव (99.27), आदित्य सिंह (99.27), संदर्भ मिश्रा (99.24), साक्ष्य वंश (99.12), मो. अली उमर (99.10) एवं अभिनव सिंह (99.07) शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




