ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के सदस्य नामित

जावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के सदस्य नामित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय एकीकृत समाजिक संस्था के अध्यक्ष जावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, जो केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आती है, के...

जावेद मलिक राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के सदस्य नामित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 07 Dec 2018 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय एकीकृत सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जावेद मलिक केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश से नामित किया गया है।

परिषद का सदस्य नियुक्त होने के बाद जावेद मलिक ने सम्पूर्ण भारत वर्ष में उर्दू के विकास के लिए कार्य करने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने ने कहा कि नि:संदेह उत्तर प्रदेश के उर्दू विद्वानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने परिषद का सदस्य नियुक्त होने पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का अभार व्यक्त किया है। जावेद मलिक के सदस्य बनाये जाने पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो, उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफात हुसैन, मदरसा बोर्ड के सदस्य जिरगाम खान, उर्दू अकादमी से सदस्य कुंवर बासित अली, नदीम अख्तर, डा. शादाब व मो. अनीस व एडवोकेट अस्लम खान आदि ने बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें