ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअयोध्या धर्मसभा : 23 नवंंबर को लखनऊ के 23 प्रखंडों में जनजागरण की निकलेंंगी टोलियां

अयोध्या धर्मसभा : 23 नवंंबर को लखनऊ के 23 प्रखंडों में जनजागरण की निकलेंंगी टोलियां

राम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण के तहत अधिक भीड़ जुटाने में लगा विहिप 23 नवंबर को लखनऊ के 23 प्रखंडों में रैलियां निकलेगी।  अवध प्रान्त के अधिकारी हरि अग्रवाल के मुताबिक विहिप की रचना के तहत...

अयोध्या धर्मसभा : 23 नवंंबर को लखनऊ के 23 प्रखंडों में जनजागरण की निकलेंंगी टोलियां
वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊ। Wed, 21 Nov 2018 01:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण के तहत अधिक भीड़ जुटाने में लगा विहिप 23 नवंबर को लखनऊ के 23 प्रखंडों में रैलियां निकलेगी। 
अवध प्रान्त के अधिकारी हरि अग्रवाल के मुताबिक विहिप की रचना के तहत राजधानी को 23 प्रखंडों में बनाया गया है। प्रखंड अध्यक्ष और संयोजक इन टोलियों का नेतृत्व करेंगे। शाम 4 बजे से सब अपने अपने प्रखंडों में लोगों से संपर्क करके उनको अयोध्या चलने का आह्वान करेंगे। 

भाजपा का भी मिला समर्थन
धर्मसभा में विहिप ओर आरएसएस के बाद अब भाजपा ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। वो भी अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं से 25 को अयोध्या चलने की अपील कर रहा है। 

मुख्य मार्गों पर युवा करेंगे भाेेजन पानी की व्यवस्था
अयोध्या जाने वाले मुख्य मार्गों पर युवा भोजन पैकेट ओर पानी कुव्यवस्था करेंगे। इनके लिए घर घर से पूरी पैकेट बनवाने को कहा गया है। त्रिशूलधारी बजरंगी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इन कार्यकर्ताओं को बजरंगदल ने त्रिशूल की दीक्षा ओर हिन्दू धर्म की रक्षा का संकल्प दिलाया था। इनकी संख्या 10 हज़ार बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें