ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक 

गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक 

पौराणिक और ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ भीमेश्वर महादेव पर अधिमास के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे पहर से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और जलाभिषेक के लिए होड़ लग गई। मंदिर के पट खुलते ही मंदिर...

गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
1/ 4गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
2/ 4गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
3/ 4गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक


गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
4/ 4 गोंडा : हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,जयप्रभा ग्राम (गोंडा) ।Mon, 21 May 2018 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पौराणिक और ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ भीमेश्वर महादेव पर अधिमास के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे पहर से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और जलाभिषेक के लिए होड़ लग गई।
मंदिर के पट खुलते ही मंदिर परिसर व गर्भगृह हर-हर महादेव,बम-बम भोले से गूंजमान हो गया। मंदिर के मुख्यद्वार से महिलाओं व पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल,दूध,बेलपत्र,समी, पुष्प,माला के साथ जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। महिलाओं ने व्रत रख पूजन-अर्चन किया।
चहुंओर रहा जलभराव: मंदिर के गर्भगृह व परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं रही। गर्भगृह में जलाभिषेक वाले जल से जल भराव की स्थिति रही।मंदिर परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपम्प के पास पानी से जलभराव है। साथ ही जलाभिषेक वाले जल का सरोवर तक जाने वाली नाली अवरुद्ध होने से वह की जल परिसर में भरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें