ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊखोदी गई सड़कों को तुरंत ठीक कराएगा जल निगम: एके शर्मा

खोदी गई सड़कों को तुरंत ठीक कराएगा जल निगम: एके शर्मा

Jal Nigam will get the dug roads repaired immediately: AK Sharma Jal Nigam will get the dug roads repaired immediately: AK Sharma Jal Nigam will get t

खोदी गई सड़कों को तुरंत ठीक कराएगा जल निगम: एके शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 07 Dec 2022 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

- शहरों की बेहतर सफाई के लिए हर आम जनता को बनाया जाएगा अंबेस्डर

लखनऊ- विशेष संवाददाता

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि पेयजल या सीवर के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम तुरंत अभियान चला कर ठीक कराए। इसके साथ ही शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए हर क्षेत्र में जनता के बीच से एक अंबेस्डर बनाया जाएगा।

नगर विकास मंत्री बुधवार को जल निगम फील्ड हास्टल में नगर सुशोभन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के शहर मुखौटा होते हैं। शहरों की सुंदरता और व्यवस्थित व सुगम जीवनशैली को देखकर ही बाहरी व्यक्ति आकर्षित होता है। शहरों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का काम विगत पांच-छह महीनों से लगातार चल रहा है। सभी के सहयोग से इसके बेहतर परिणाम भी आए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। मैन और मशीन का समुचित प्रयोग कर सफाई को एक स्थाई रूप देना है, जिससे नगरीय जीवन में सुखद परिवर्तन आ सके।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 750 निकायों में 3100 कूड़ा स्थलों को चिह्नित कर पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। अभियान से 1710621 किलो गीला कूड़ा, 2190081 किलो सूखा कूड़ा और 1453949 किलो सीएंडडी वेस्ट को अलग कर वैज्ञानिक रूप से निस्तारित किया गया। इस दौरान सफाई अभियान में छोटे-बड़े 5903 वाहन व 29970 मैनपावर का उपयोग किया गया। यहां पर निरन्तर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें