ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजल निगम भर्ती घोटाला: भर्ती प्रक्रिया में आजम खां की भूमिका सामने आई, अब अहम होगी फोरेंसिक जांच  

जल निगम भर्ती घोटाला: भर्ती प्रक्रिया में आजम खां की भूमिका सामने आई, अब अहम होगी फोरेंसिक जांच  

जल निगम भर्ती घोटाले की एसआईटी जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में आजम खां की अहम भूमिका सामने आई है, क्योंकि वह नगर विकास मंत्री के साथ-साथ जल निगम के अध्यक्ष भी...

जल निगम भर्ती घोटाला: भर्ती प्रक्रिया में आजम खां की भूमिका सामने आई, अब अहम होगी फोरेंसिक जांच  
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ। Tue, 26 Nov 2019 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

जल निगम भर्ती घोटाले की एसआईटी जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में आजम खां की अहम भूमिका सामने आई है, क्योंकि वह नगर विकास मंत्री के साथ-साथ जल निगम के अध्यक्ष भी थे। 

अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पत्रावलियों पर भी उनकी मंजूरी है। जांच में चयन प्रक्रिया भी दोषपूर्ण पाई गई है। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं की फोरेंसिक जांच ने भी संदेह को पुख्ता किया है। जांच की विश्वनीयता कायम रखने के लिए फोरेंसिक जांच एसआईटी ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री हैदराबाद से कराई है। 

एसआईटी सूत्रों के अनुसार गड़बड़ियों का ठीकरा जल निगम के तत्कालीन अफसरों पर फोड़ने की आजम खां की कोशिश सफल नहीं हो पाई है। 
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले जिस तरह आनन-फानन में चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण कराया गया, उससे भी संदेह की पुष्टि हुई है। गड़बड़ियों की शिकायत लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले अभ्यर्थियों ने भी कई तरह के साक्ष्य उपलब्ध कराए। 

शासन के निर्देश पर एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच के आधार पर 25 अप्रैल 2018 को मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आजम के अलावा तत्कालीन नगर विकास सचिव एसपी सिंह, जल निगम के पूर्व एमडी पीके आसुदानी व जल निगम के तत्कालीन मुख्य अभियंता अनिल खरे को नामजद करते हुए परीक्षा कराने वाली संस्था ‘एपटेक’ के अज्ञात अधिकारियों को भी अभियुक्त बनाया गया था।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें