सात ज्योर्तिलिंग और दक्षिण भारत की यात्रा का मौका
- दोनों यात्राओं के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज -भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।सात ज्योर्तिलिंग के दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी टूर पैकेज ला रहा है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से सात ज्योर्तिलिंग के दर्शनों में उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर व ओंमकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। बताया कि दक्षिण भारत की यात्रा 29 जून से 10 जुलाई तक चलेगी।
इस दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी) , मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) का भ्रमण कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता भी मौजूद रहे।इन स्टेशनों से चढ़ने-उतरने की सुविधा-योग नगरी ऋषिकेश हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी (प्रतापगढ़), प्रयागराज और मानिकपुर स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा रहेगी। यात्रा में होने वाले व्यय का भुगतान ईएमआई में भी करने की सुविधा मिलेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


