जापान घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लेकर आया टूर पैकेज, यहां जानिए पूरी बात
Lucknow News - आईआरसीटीसी ने 02 से 11 अप्रैल तक जापान के लिए एक टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर में टोक्यो, क्योटो, ओसाका, और हिरोशिमा जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण शामिल है। यात्रियों को हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन से यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें।

आईआरसीटीसी जापान के लिए टूर पैकेज ला रहा है, जो कि 02 से 11 अप्रैल के लिए होगा। आईआरसीटीसी के उत्तर क्षेत्र लखनऊ के सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा एवं मियाजिमा का भ्रमण कराया जाएगा।
उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन का भ्रमण भी शामिल है।
हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को और भी यादगार बनाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


